RAS Pre Admit Card 2025 : राजस्थान प्रशासनिक सेवा के परीक्षा एडमिट कार्ड यहाँ देखे

RAS Pre Admit Card 2025: राजस्थान प्रशासनिक सेवा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वह अपना एडमिट कार्ड RPSC कि अधिकारिक वेबसाइट पर यहाँ देख सकते है राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाए सयुंक्त प्रारम्भिक परीक्षा 2024 कि परीक्षा 2 फरवरी 2025 को राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा करवाई जाएगी ! RAS Pre Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करना है इन तरीको को हम आपको से लेख में बतायेगे !

RAS Pre Admit Card 2025

इस भर्ती के आवेदन 19 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2024 तक भरे गए थे यह भर्ती में कुल पदों की कुल संख्या 733 है जिनमे अधीनस्थ सेवाओं के लिए 387 पद व राज्य सेवाओं के लिए 346 पद है

RAS Pre Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करे ?

RAS Pre Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  2. एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें
    होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  3. RAS एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं
    उपलब्ध होने के बाद, “RPSC RAS Admit Card 2025 Download” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपनी जानकारी दर्ज करें
    रोल नंबर, पासवर्ड, या आवेदन संख्या दर्ज करें।
  5. कैप्चा कोड भरें
    दिए गए कैप्चा कोड को सही से भरें और “सब्मिट” बटन पर क्लिक करें।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
    स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट आउट ले लें।

RAS चयन प्रक्रिया

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में होती है

प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

यह परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में आयोजित की जाती है और इसके अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किए जाते।

प्रारंभिक परीक्षा की मुख्य बातें:

  • प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)
  • कुल प्रश्न पत्र: 1 (सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान)
  • अंक: 200
  • समय: 3 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती

मुख्य परीक्षा (Main Exam)

मुख्य परीक्षा चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण है, जो लिखित रूप में आयोजित होती है।

मुख्य परीक्षा की मुख्य बातें:

  • कुल प्रश्न पत्र: 4
    1. सामान्य अध्ययन-I
    2. सामान्य अध्ययन-II
    3. सामान्य अध्ययन-III
    4. हिंदी और अंग्रेजी (वैकल्पिक विषय नहीं है)
  • प्रत्येक पेपर के अंक: 200
  • कुल अंक: 800 (200 × 4)
  • समय: प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे

साक्षात्कार (Interview)

यह अंतिम चरण है, जिसे व्यक्तित्व परीक्षण भी कहा जाता है। यह कुल 100 अंक का होता है

मुख्य परीक्षा (800 अंक) और साक्षात्कार (100 अंक) के कुल 900 अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।प्रारंभिक परीक्षा के अंक मेरिट में शामिल नहीं होते।

RAS Pre Admit Card 2025

यह भी पढ़े

KVS Recruitment 2025 Notification : केंद्रीय विद्यालय ने जारी किया टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया

1 thought on “RAS Pre Admit Card 2025 : राजस्थान प्रशासनिक सेवा के परीक्षा एडमिट कार्ड यहाँ देखे”

Leave a Comment