Rajasthan Patwari Bharti 2025: 2000+ पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

Rajasthan Patwari Bharti 2025

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 फरवरी 2025 से आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।

Rajasthan Patwari Bharti 2025
Rajasthan Patwari Bharti 2025

राजस्थान पटवारी भर्ती 2025: वैकेंसी डिटेल्स

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने इस बार पटवारी भर्ती के लिए कुल 2020 पदों की घोषणा की है। पटवारी भर्ती के यह पद नॉन-टीएसपी व टीएसपी दोनों क्षेत्रो के लिए जारी किय गए है

पद का नामक्षेत्रवैकेंसी
पटवारीनॉन-टीएसपी1733
पटवारीटीएसपी287
कुल2020

Rajasthan Patwari Bharti 2025: शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना आवश्यक है।
  • इसके अलावा, उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से कोई एक कंप्यूटर योग्यता होनी चाहिए:
    • NIELIT O Level परीक्षा
    • COPA/डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस
    • कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिग्री/डिप्लोमा
    • RS-CIT सर्टिफिकेट
    • इंजीनियरिंग डिग्री

Rajasthan Patwari Bharti 2025: आयुसीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (1 जनवरी 2026 को गणना के आधार पर)
  • आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

राजस्थान सरकार द्वारा जारी पटवारी भर्ती की परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा करवाई जा रही है राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने पटवारी भर्ती में सम्मलित हो रहे अभियार्थियो के चयन का माध्यम लिखित परीक्षा का आधार रखा है

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी₹600
ओबीसी (एनसीएल)/एससी/एसटी₹400
फॉर्म करेक्शन फीस₹300

Rajasthan Patwari Bharti 2025: परीक्षा तिथि

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती के परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया है यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से करवाई जाये गी !

Rajasthan Patwari Bharti 2025 :कैसे करें आवेदन?

  1. राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. “Rajasthan Patwari Bharti 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  5. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट लें।

महत्वपूर्ण लिंक:

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजस्थान भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

People Also Ask’s

Q. पटवारी के फॉर्म कब भरे जाएंगे 2025 में?

राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी 2025 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Q. राजस्थान पटवारी के लिए योग्यता क्या है?

Rajasthan Patwari Bharti 2025 के लिए योग्यता:

  1. शैक्षणिक योग्यता:
    • अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है।
  2. कंप्यूटर योग्यता (इनमें से कोई एक आवश्यक):
    • NIELIT O Level परीक्षा उत्तीर्ण।
    • COPA/डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस।
    • कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिग्री/डिप्लोमा।
    • RS-CIT प्रमाणपत्र।
    • इंजीनियरिंग डिग्री।

Q. Rajasthan Patwari Bharti 2025 परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

Rajasthan Patwari Bharti 2025 परीक्षा की तैयारी के लिय निम्न कार्य करे

1.राजस्थान सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान दें।

2. गणित एवं तार्किक क्षमता के लिए नियमित अभ्यास करें।

3. कंप्यूटर ज्ञान में बेसिक और एडवांस दोनों टॉपिक्स कवर करें।

4. हिंदी और अंग्रेजी व्याकरण पर अच्छी पकड़ बनाएं।

5. मॉक टेस्ट और प्रीवियस ईयर पेपर्स हल करें।

Q. क्या पटवारी एग्जाम में इंटरव्यू होता है?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर होती है। चयन प्रक्रिया में केवल एक लिखित परीक्षा शामिल होती है, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाती है।

यह भी पढ़े

UPSC Recruitment Notification 2025 : संघ लोकसेवा आयोग ने जारी किया भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय वन विभाग सेवा का नोटिफिकेसन

UP Anganwadi Bharti 2024-2025: 23753 पदों पर भर्ती, जिलेवार विवरण और ऑनलाइन आवेदन करें

1 thought on “Rajasthan Patwari Bharti 2025: 2000+ पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू”

Leave a Comment